केवटी प्रखंड प्रमुख को पदच्युत करने की अनुशंसा, प्रशासनिक कार्रवाई तेज
दरभंगा के केवटी प्रखंड प्रमुख से जुड़े मामले में पदच्युति की अनुशंसा पंचायती राज विभाग को भेज दी गई है। अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।
दरभंगा के केवटी प्रखंड प्रमुख से जुड़े मामले में पदच्युति की अनुशंसा पंचायती राज विभाग को भेज दी गई है। अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दरभंगा के चंदन पट्टी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक युवक की हत्या नहीं हुई, बल्कि बिहार की कानून व्यवस्था भी दम तोड़ती नजर आ रही है।
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों, जन शिकायतों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही 2 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दरभंगा के जाले प्रखंड में बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम सह ‘सखी वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन 181 तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
एलएनएमयू के जुबली हॉल में आयोजित विकसित भारत बुद्धिजीवी संगोष्ठी में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने विकसित भारत 2047 को 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में बुद्धिजीवियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, निरोधात्मक कार्रवाई और डीजे प्रतिबंध के निर्देश दिए गए।
दरभंगा में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और सोशल मीडिया निगरानी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।
दरभंगा में जन सुराज पार्टी ने भरत भूषण तिवारी प्रकरण, बेगूसराय रेप कांड और फैज अहमद हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकाला। नेताओं ने कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
केवटी में गिरफ्तार पत्रकार विजय कुमार गुप्ता के परिजनों से बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। संघ ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और न्याय दिलाने के लिए आगे संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया।
दरभंगा में मध निषेध विभाग द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। पहली नीलामी में एक मोटरसाइकिल की बिक्री हुई। सहायक आयुक्त मध निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि 1 जुलाई को 43 दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नीलामी होगी, जिसके लिए 30 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।