जल संरक्षण पर बड़ा अभियान: दरभंगा में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

जल संरक्षण पर बड़ा अभियान: दरभंगा में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

दरभंगा में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026” का शुभारंभ

RxTv BHARAT | 16 मार्च 2026 | दरभंगा

RxTv BHARAT: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जल संसाधनों के सतत प्रबंधन के उद्देश्य से जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा समाहरणालय परिसर में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति श्री कौशल कुमार द्वारा “जल अर्पण” एवं गंगा स्वच्छता जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया।

DM कौशल कुमार ने किया गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

31 मार्च तक चलेंगे स्वच्छता, जागरूकता और जल संरक्षण कार्यक्रम

• “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026” का हुआ शुभारंभ
• DM कौशल कुमार ने किया जल अर्पण और पोस्टर का विमोचन
• 31 मार्च तक चलेंगे स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम
• NCC और NSS कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
• जल संरक्षण को बताया वर्तमान समय की सबसे बड़ी वैश्विक आवश्यकता

DM कौशल कुमार ने किया गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण एक वैश्विक चुनौती बन चुका है और इसके लिए समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

DM कौशल कुमार ने किया गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने बताया कि आज से शुरू हुए इस पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न जल स्रोतों और घाटों के आसपास स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पौधारोपण, जल संरक्षण शपथ, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ताकि युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

DM कौशल कुमार ने किया गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर निबंधन कार्यालय, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, ऑडिटोरियम, आदर्श मिडिल स्कूल, केएम टैंक शिव मंदिर, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, पोस्ट ऑफिस और स्टेशन रोड होते हुए विकास भवन तक पहुंची।

DM कौशल कुमार ने किया गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

इस रैली में 8 बिहार बटालियन NCC के कैडेट्स, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान “हम सब ने ठाना है, नदी-तालाबों को स्वच्छ बनाना है”, “नमामि गंगे, हर हर गंगे” जैसे नारों के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रौशन उपाध्याय द्वारा किया गया।

📲 ताजा खबरों के लिए RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!