Laheriasarai Elevated Path Project का डीएम ने किया निरीक्षण

Laheriasarai Elevated Path Project का डीएम ने किया निरीक्षण

दरभंगा में एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

लहेरियासराय में चल रहे प्रोजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा

Laheriasarai Elevated Path Project का डीएम ने किया निरीक्षणRxTv BHARAT | दरभंगा | 14 मार्च 2026

● डीएम कौशल कुमार ने एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य स्थल का किया निरीक्षण
● निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
● डायवर्सन पथ निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
● निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश
● एलिवेटेड पथ बनने से लहेरियासराय क्षेत्र में जाम की समस्या होगी कम

दरभंगा। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज लहेरियासराय के सैदनगर क्षेत्र में चल रहे एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Laheriasarai Elevated Path Project का डीएम ने किया निरीक्षणनिरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि मुख्य सड़क के दोनों तरफ स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए डायवर्सन पथ का निर्माण कराया जाए, जिससे आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा, विभागीय मानक तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

Laheriasarai Elevated Path Project का डीएम ने किया निरीक्षणजिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि कार्य की प्रगति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि एलिवेटेड पथ के निर्माण से लहेरियासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

📢 ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए

RxTv BHARAT

WhatsApp चैनल से जुड़ें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!