RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 25 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚔 अपराध
मनीगाछी में राहगीर से लूटकांड का खुलासा, कार मालिक गिरफ्तार; लूटा गया मोबाइल और कार बरामद
दरभंगा, 25 जुलाई 2026: मनीगाछी थाना क्षेत्र में राहगीर से मोबाइल और नकदी लूट मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए घटना में प्रयुक्त कार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 की रात करीब 10:46 बजे चक राजे बिलिया बांध स्थित संतमैरी इंटरनेशनल स्कूल के समीप राहगीर बैजनाथ साह से लाल रंग की कार पर सवार अज्ञात युवकों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन तथा ₹3,000 नकद छीन लिया।

फोटो: मनीगाछी लूटकांड के उद्भेदन के बाद बरामद कार एवं मोबाइल।
पीड़ित के आवेदन पर मनीगाछी थाना कांड संख्या 201/26 दिनांक 25 जुलाई 2026 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित अनुसंधान करते हुए कार मालिक सूरज कुमार उर्फ मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने कार चालक रौशन कुमार यादव तथा उसके साथी शीतल कुमार यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार BR01PM0566 तथा पीड़ित का लूटा गया इन्फिनिक्स कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
📌 मुख्य बातें
- मनीगाछी लूटकांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया।
- कार मालिक सूरज कुमार उर्फ मुन्ना यादव गिरफ्तार।
- घटना में प्रयुक्त कार BR01PM0566 बरामद।
- पीड़ित का लूटा गया इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल बरामद।
- अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
📰 सम्बन्धित खबर
- दरभंगा पुलिस ने 35 और उपद्रवियों की फोटो जारी की, पहचान बताने की अपील
- दरभंगा में डीएम-एसएसपी की कोचिंग संचालकों के साथ बैठक, छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील
- दरभंगा बाढ़ अपडेट: सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, 18 नावों का संचालन
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved





