दरभंगा में गो सम्मान अभियान का ज्ञापन, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा स्मरण पत्र

दरभंगा में गो सम्मान अभियान का ज्ञापन, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा स्मरण पत्र

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 27 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📰 प्रशासन

Rxtv brand logo

राष्ट्रपति के नाम गो सम्मान अभियान का स्मरण पत्र एडीएम सलीम अख्तर को सौंपा

दरभंगा। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित स्मरण पत्र दरभंगा समाहरणालय में एडीएम सलीम अख्तर को सौंपा गया। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप ‘अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश’ को “राष्ट्रमाता एवं राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना तथा गोवंश संरक्षण के लिए एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है।

दरभंगा में गो सम्मान अभियान का ज्ञापन, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा स्मरण पत्र

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 27 अप्रैल 2026 को देश की 5,100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति को एक प्रार्थना पत्र भेजा गया था। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई ठोस समाधानपरक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र का अनुस्मरण कराते हुए पुनः स्मरण पत्र सौंपा गया।

अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के साथ गोवंश संरक्षण एवं प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना, कानूनी एवं शोध आधारित दस्तावेज, अभियान की कार्ययोजना तथा डिजिटल माध्यम (पेनड्राइव) में हस्ताक्षरयुक्त समर्थन सामग्री भी समर्पित की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कागज की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हस्ताक्षरों की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर मूल हार्ड कॉपी भी प्रस्तुत की जाएगी।

दरभंगा में गो सम्मान अभियान का ज्ञापन, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा स्मरण पत्र

एडीएम सलीम अख्तर ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि इसे समाहरणालय से संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाएगा, जहां से नियमानुसार आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा।

यह ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को उचित माध्यम से प्रेषित किए जाने हेतु दरभंगा समाहरणालय में जमा कराया गया।

मुख्य बातें

  • राष्ट्रपति के नाम गो सम्मान अभियान का स्मरण पत्र सौंपा गया।
  • गोवंश को “राष्ट्रमाता एवं राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने की मांग।
  • केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय और एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठी।
  • 5,100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों का उल्लेख।
  • एडीएम सलीम अख्तर ने ज्ञापन आगे प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

📰 सम्बन्धित खबर

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!