RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
तरलाही में लगा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
दरभंगा। मध्य विद्यालय, तरलाही (दुर्गा मंदिर के निकट) परिसर में रविवार को इनर व्हील क्लब, दरभंगा एवं एस. वी. हॉस्पिटल, लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता, सचिव श्रीमती अंशु, एस. वी. हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. श्वेता झा एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, दंत रोग तथा जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। साथ ही मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर परीक्षण भी किया गया।
चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी नहीं करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब की ओर से शिविर में सेवाएँ देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौरी शंकर झा एवं एस. वी. हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. श्वेता झा को उनके सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता झा एवं इनर व्हील क्लब की सदस्य श्रीमती अपूर्वा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश यादव एवं आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य बातें
- तरलाही में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन।
- 500 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच, परामर्श और दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
- मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर परीक्षण भी किया गया।
- सेवा देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





