समस्तीपुर में जमीन विवाद केस पर सवाल
डीएम के आदेश को चुनौती, आयुक्त से रिवीजन की मांग
RxTv BHARAT | समस्तीपुर/दरभंगा 06 अप्रैल 2026– बथुआ बुजुर्ग निवासी रवि कुमार ने भूमि विवाद से जुड़े मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश को अन्यायपूर्ण बताते हुए दरभंगा प्रमंडल आयुक्त से समीक्षा (रिवीजन) की मांग की है।
आवेदक के अनुसार, उनके द्वारा दायर वाद (अनन्य संख्या-9999901171025580750/2) में 10 मार्च 2026 को पारित अंतिम आदेश एकपक्षीय और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्हें पूरी सुनवाई का उचित अवसर नहीं दिया गया।
विवादित भूमि पर दो अलग-अलग विक्रय पत्र के आधार पर दावा किया जा रहा है, जबकि अंचल अधिकारी, सरायरंजन ने केवल राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर आदेश पारित कर दिया। PGRO और ADM द्वारा भी तथ्यों की गहन जांच किए बिना आदेश पारित करने का आरोप लगाया गया।
अंतिम सुनवाई के दिन उन्हें अनुपस्थित दिखा कर वाद समाप्त कर दिया गया, जबकि उन्होंने व्यक्तिगत सुनवाई (Face to Face Hearing) का कई बार अनुरोध किया था। रवि कुमार ने रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए और इसे “Audi Alteram Partem” के सिद्धांत का उल्लंघन बताया।
आयुक्त से मांग में कहा गया कि 10 मार्च 2026 के आदेश सहित PGRO एवं ADM द्वारा पारित सभी आदेश निरस्त किए जाएं और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देकर न्यायसंगत निर्णय दिया जाए।
• सुनवाई का उचित अवसर नहीं दिया गया
• PGRO एवं ADM के आदेशों को चुनौती
• रिश्वत और प्रकृति न्याय उल्लंघन के आरोप
• आयुक्त से रिवीजन और निष्पक्ष जांच की मांग
WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें



