दरभंगा में अपराध पर सख्ती, नगर SP ने थानों को दिए सख्त निर्देश

दरभंगा में अपराध पर सख्ती, नगर SP ने थानों को दिए सख्त निर्देश

दरभंगा में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी बैठक

नगर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

दरभंगा में अपराध पर सख्ती, नगर SP ने थानों को दिए सख्त निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा, 09 अप्रैल 2026

दरभंगा में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस कार्यालय, दरभंगा में आयोजित हुई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं सदर-2 के साथ सभी अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

👉 हत्या, लूट, डकैती सहित गंभीर मामलों की समीक्षा
👉 लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश
👉 अपराधियों का रिकॉर्ड गुंडा पंजी में अपडेट करने का आदेश
👉 ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड अनिवार्य

बैठक में मार्च माह 2026 के दौरान दर्ज, लंबित एवं निष्पादित कांडों की थानावार समीक्षा की गई। इसमें हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों पर विशेष चर्चा की गई।

दरभंगा में अपराध पर सख्ती, नगर SP ने थानों को दिए सख्त निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनका पूरा विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन किया जाए। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि थानों में सभी अभिलेख एवं पंजियों का सही तरीके से संधारण किया जाए। इसके अलावा ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो एवं साक्ष्य नियमानुसार अपलोड करना अनिवार्य किया गया।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता और सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!