दरभंगा में ₹18 लाख बैंक फ्रॉड: Indian Overseas Bank के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

दरभंगा में ₹18 लाख बैंक फ्रॉड: Indian Overseas Bank के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

👉 18 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा: बैंक अधिकारी गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👉 बिना जानकारी लोन पास कर गबन का खेल, साइबर थाना केस में खुली बड़ी साजिश

दरभंगा में ₹18 लाख बैंक फ्रॉड: Indian Overseas Bank के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026

दरभंगा में साइबर फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 18 लाख रुपये के लोन फ्रॉड से जुड़ा है, जिसमें आवेदक के नाम पर बिना जानकारी के बैंक से लोन लेकर रकम का गबन कर लिया गया।

🔸 18 लाख रुपये का फर्जी लोन लेकर किया गया गबन
🔸 इंडियन ओवरसीज बैंक दरभंगा शाखा से जुड़ा मामला
🔸 बैंक कर्मियों और अन्य लोगों की मिलीभगत का खुलासा
🔸 एक आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी है एक गिरफ्तारी

दरभंगा में ₹18 लाख बैंक फ्रॉड: Indian Overseas Bank के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को केवटगामा निवासी राज किशोर राय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत 18 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 25/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दरभंगा में ₹18 लाख बैंक फ्रॉड: Indian Overseas Bank के असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

जांच के दौरान यह सामने आया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत बैंक कर्मियों और अन्य लोगों की मिलीभगत से लोन पास कराकर राशि का गबन किया जा रहा था। इस क्रम में रवि राघवेन्द्र (37 वर्ष), जो इंडियन ओवरसीज बैंक की कटहलवाड़ी शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!