👉 दरभंगा जमीन कब्जा विवाद: कोर्ट आदेश के बावजूद जबरन कब्जे की कोशिश
👉 जनता दरबार में गूंजा मामला, फरियादी ने DM से लगाई न्याय की गुहार
RxTv BHARAT | दरभंगा (विशनपुर), 10 अप्रैल 2026
दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र से जमीन कब्जा और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जो अब जिलाधिकारी के जनता दरबार तक पहुंच गया है। शिवदासपुर गांव निवासी दशस्थ सहनी ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
🔸 विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
🔸 महीनों से प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने की शिकायत
🔸 DM से जमीन खाली कराने और कार्रवाई की मांग
फरियादी के अनुसार, जमीन विवाद में न्यायालय एवं ग्राम कचहरी द्वारा उनके पक्ष में पहले ही आदेश पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद शंकर सहनी, विल्टू सहनी और मुसनी देवी द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
आरोप है कि उक्त लोग जमीन पर घर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट एवं गाली-गलौज करते हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।
फरियादी ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को अंचलाधिकारी के निर्देश पर सभी कागजात संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।




