RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 27 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🌊 बाढ़ तैयारी
बाढ़ की तैयारियों पर आयुक्त सख्त, 48 घंटे में तटबंध निरीक्षण और हर 15 दिन मॉनिटरिंग के निर्देश
दरभंगा। आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों को लेकर दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ सुरक्षा, तटबंधों की स्थिति, नदी कटाव, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा अंतर-जिला समन्वय सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत में आयुक्त ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन अभियंताओं द्वारा अब तक तटबंधों का निरीक्षण नहीं किया गया है, वे अगले 48 घंटे के भीतर सभी तटबंधों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल एक बार निरीक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक 15 दिनों पर नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी संभावित कमजोर स्थल की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने, संवेदनशील एवं कटाव संभावित स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त मात्रा में सैंडबैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
बैठक में नदी कटाव की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि जहां भी कटाव की संभावना हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी अभियंताओं को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर एक जिले से दूसरे जिले को आवश्यक संसाधन, मानवबल एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव मनोज कुमार, सहायक निदेशक (योजना) प्रीति कुमारी सहित दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
📌 मुख्य बातें
- 48 घंटे के भीतर सभी तटबंधों के निरीक्षण का निर्देश।
- हर 15 दिन पर नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
- संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सैंडबैग एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश।
- कटाव संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का आदेश।
- आपदा प्रबंधन विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर।
📰 सम्बन्धित खबर
- दरभंगा DM की सख्ती: म्यूटेशन, भूमि मापी और पर्चा वितरण में तेजी लाने के निर्देश
- दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट! DM ने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश
- दरभंगा में डीएम का सख्त निर्देश: हर पंचायत में बनेगा WPU
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved




