RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा, DM ने 31 जुलाई तक कार्य शुरू कराने का दिया निर्देश
दरभंगा। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण एवं भूमि सीमांकन से संबंधित प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों में भूमि उपलब्धता, सीमांकन तथा निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर अब तक भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है अथवा भवन निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित पोषण क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर भूमि का सीमांकन पूरा हो चुका है, वहां बिना विलंब आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य शुरू कराया जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि घनश्यामपुर प्रखंड में तीन स्थानों पर अब तक भूमि का सीमांकन नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को राजस्व कर्मचारी एवं अमीन के साथ स्वयं स्थल निरीक्षण कर शीघ्र सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
किरतपुर प्रखंड के संबंध में जानकारी दी गई कि चिन्हित भूमि पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में कठिनाई आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं संबंधित कर्मियों को वैकल्पिक एवं उपयुक्त भूमि चिन्हित कर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता, सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को 31 जुलाई 2026 तक सभी स्थलों पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य प्रारंभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती चांदनी सिंह उपस्थित थीं। सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं सीडीपीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
मुख्य बातें
- डीएम कौशल कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा की।
- भूमि सीमांकन एवं सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश।
- घनश्यामपुर में तीन स्थानों पर सीमांकन शीघ्र पूरा करने का आदेश।
- किरतपुर में जलजमाव के कारण वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश।
- 31 जुलाई तक सभी स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कराने का लक्ष्य तय।
📰 सम्बन्धित खबर
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताजा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





