दरभंगा पुलिस की मॉक ड्रिल, SSP के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों का हुआ अभ्यास

दरभंगा पुलिस की मॉक ड्रिल, SSP के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों का हुआ अभ्यास

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 29 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚔 पुलिस समाचार

Rxtv brand logo

दरभंगा पुलिस की मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का कराया गया अभ्यास

दरभंगा। आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस केन्द्र, दरभंगा में असामाजिक तत्वों से निपटने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

दरभंगा पुलिस की मॉक ड्रिल, SSP के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों का हुआ अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान एंटी राइट गन, टियर गैस एवं अन्य दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों में इन उपकरणों के प्रभावी उपयोग एवं समन्वित कार्रवाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्परता के साथ निपटने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

दरभंगा पुलिस की मॉक ड्रिल, SSP के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण उपकरणों का हुआ अभ्यास

कार्यक्रम के अंत में पुलिस बल को जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश दिया गया।

“दरभंगा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर”

मुख्य बातें

  • पुलिस केन्द्र, दरभंगा में दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित।
  • वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारियों एवं पुलिस बल ने लिया भाग।
  • एंटी राइट गन, टियर गैस सहित दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया।
  • विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • पुलिस ने जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

📰 सम्बन्धित खबर

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!