🚨 दरभंगा SSP का सख्त एक्शन: ट्रैफिक थाना का औचक निरीक्षण
नो पार्किंग पर सख्ती | ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 25 अप्रैल 2026
दरभंगा में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस एक्शन मोड में नजर आई 👇
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने यातायात थाना का निरीक्षण कर कई अहम निर्देश जारी किए।
✔ नो पार्किंग पर सख्ती
✔ अतिक्रमण हटाने के निर्देश
✔ रिकॉर्ड और पंजी अपडेट करने का आदेश

🚔 क्या-क्या हुआ निरीक्षण में?
निरीक्षण से पहले SSP को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद थाना के अभिलेखों और संचिकाओं का विस्तार से निरीक्षण किया गया।
📋 किन पंजी को अपडेट करने के निर्देश?
👉 पार्किंग और नो-पार्किंग जोन पंजी
👉 बस स्टैंड, टेम्पो स्टैंड, बेंडिंग जोन रिकॉर्ड
👉 CCTV कैमरा और ट्रैफिक प्लान पंजी
👉 ट्रांसपोर्ट, शोरूम और क्रेन मालिकों का डेटा
👉 रिक्शा/टेम्पो चालकों का पूरा विवरण
⚡ ट्रैफिक सुधार के लिए सख्त निर्देश
👉 कहीं भी जाम की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें
👉 नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाएं
👉 नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करें
👉 ट्रैफिक ड्यूटी में लगे जवानों को नियमित ब्रीफ करें
📊 डिजिटल सिस्टम पर जोर
👉 e-DAR और I-RAD सिस्टम को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क हादसों और ट्रैफिक डेटा का सही रिकॉर्ड रखा जा सके।
👉 दरभंगा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सख्ती तय!




