थाना अनुसंधान समीक्षा एसएसपी दरभंगा का औचक निरीक्षण
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश समन, BW, NBW की 15 दिनों में तामिला का आदेश इश्तिहार–कुर्की को 3 दिनों में निपटाने पर जोर RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने शनिवार को लहेरियासराय थाना का विस्तृत निरीक्षण और अनुसंधान किया। इस दौरान एसएसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोज़ल, दैनिकी, ओडी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी समेत सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मामलों…

