- लंबित कांडों की थानावार समीक्षा, हत्या–लूट जैसे मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
- ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण वीडियो अपलोड करने का आदेश
- शराब तस्करी, चोरी रोकथाम व डायल-112 शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर
दिनांक 01.12.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सोनकी थाना, सदर थाना तथा विश्वविद्यालय थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में संपन्न हुई।
इस दौरान SSP ने थानावार वर्षों से लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
SSP ने थानाध्यक्षों और अनुसंधानकर्ताओं को सभी सक्रिय अपराधकर्मियों की सूची, उनके पते व आपराधिक इतिहास को गुंडा पंजी में तुरंत अद्यतन करने को कहा। साथ ही ई-साक्ष्य ऐप पर सभी महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े वीडियो नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिया।
शराबबंदी उल्लंघन, शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सघन गश्ती और नियमित अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
SSP ने स्पष्ट किया कि लापरवाही या देरी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए
सम्पर्क करें 9472867520
darbhanga-police, crime-update, ssp-meeting, law-order, breaking, local-news




