दरभंगा ट्रैफिक एक्शन: हेलमेट-सीट बेल्ट पर सख्ती, भारी चालान की चेतावनी

दरभंगा ट्रैफिक एक्शन: हेलमेट-सीट बेल्ट पर सख्ती, भारी चालान की चेतावनी

दरभंगा में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग पर सघन जांच अभियान चलाने का आदेश

RxTv BHARAT | 17 मार्च 2026 | दरभंगा

RxTv BHARAT: दरभंगा में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के अनुपालन और जन-जागरूकता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

दरभंगा ट्रैफिक एक्शन: हेलमेट-सीट बेल्ट पर सख्ती, भारी चालान की चेतावनी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में नियमित एवं सघन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

दरभंगा ट्रैफिक एक्शन: हेलमेट-सीट बेल्ट पर सख्ती, भारी चालान की चेतावनी

🔹 हेलमेट और सीट बेल्ट जांच पर विशेष जोर
🔹 ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
🔹 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान
🔹 ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान
🔹 शहर में वाहनों के लिए कलर कोडिंग सिस्टम पर चर्चा

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

दरभंगा शहरी क्षेत्र में परिचालित वाहनों की पहचान को सुव्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा की गई।

दरभंगा ट्रैफिक एक्शन: हेलमेट-सीट बेल्ट पर सख्ती, भारी चालान की चेतावनी

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!