दरभंगा में 1830 लीटर से अधिक जब्त शराब का विनष्टीकरण
मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, कानून उल्लंघन पर सख्त चेतावनी
RxTv BHARAT | दरभंगा | 19 मार्च 2026
● 1830.200 लीटर शराब किया गया विनष्ट
● विदेशी शराब 515.800 लीटर शामिल
● देशी व चुलाई शराब 1314.400 लीटर नष्ट
● बिहार में शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई
● विदेशी शराब 515.800 लीटर शामिल
● देशी व चुलाई शराब 1314.400 लीटर नष्ट
● बिहार में शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
सहायक आयुक्त (मद्य निषेध) प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जप्त एवं समाहर्ता न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में कुल 1830.200 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इसमें 515.800 लीटर विदेशी शराब तथा 1314.400 लीटर देशी एवं चुलाई शराब शामिल है।
उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें




