नगर एसपी ने SST चेक पोस्ट का किया निरीक्षण वाहन जांच में दिए कड़े निर्देश

- नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा विo विद्यालय थाना क्षेत्र का किया गया निरीक्षण
- दिल्ली मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का किया गया औचक दौरा
- वाहन जांच में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- चुनाव अवधि में सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखने पर बल
RxTv भारत , जॉर्नलिस्ट रोहित , ब्यूरो दरभंगा —
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में सोमवार को विo विद्यालय थाना अंतर्गत दिल्ली मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहन जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन जांच में पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा चुनाव अवधि में किसी भी अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी पुलिस कर्मी पूरी तत्परता और निष्पक्षता के साथ अपना दायित्व निभाएं। इस मौके पर संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
—
#दरभंगा_पुलिस #LawAndOrder #BiharElection2025 #DarbhangaUpdate #PoliceInspection


