वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने विधि-व्यवस्था का किया निरीक्षण

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा : दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आज जिला के शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि त्योहार के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजारों, पूजा पंडालों, तथा प्रमुख चौक-चौराहों का भी निरीक्षण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में शांति-व्यवस्था भंग न होने दी जाए।
#दरभंगा_पुलिस #BreakingNews #दीपावली_व्यवस्था #LawAndOrder #दरभंगा_समाचार #BiharPolice #SPDarbhanga #FestivalSecurity


