फेकला थाना की बड़ी कार्रवाई अभियुक्त शिवशक्ति ठाकुर के घर इश्तिहार चस्पा

- कांड संख्या 66/25 के अभियुक्त के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया
- धारा 109 BNS व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
- फेकला थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया की अगली कार्रवाई शुरू की
आज दिनांक 01.12.2025 को फेकला थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 66/25 (धारा 109 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट) के नामजद अभियुक्त शिवशक्ति ठाकुर, पिता वरुण ठाकुर, निवासी चक्का, थाना फेकला, जिला दरभंगा के घर पुलिस टीम द्वारा विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
फेकला पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालयीय आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई। इश्तिहार चस्पा होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।
पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई तेज करने के मकसद से थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फेकला थाना द्वारा की गई यह कार्रवाई इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
स्थानीय पुलिस टीम ने कहा कि फरार अभियुक्तों पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी और कोर्ट के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।


