हनुमाननगर–केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जनता को समयबद्ध सेवा देने के निर्देश

हनुमाननगर–केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा  डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जनता को समयबद्ध सेवा देने के निर्देश
  • दाखिल-खारिज, भूमि मापी, परिमार्जन पर फोकस
  • अनावश्यक आवेदन रिवर्ट करने पर रोक
  • बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

हनुमाननगर–केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जनता को समयबद्ध सेवा देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंचलाधिकारी हनुमाननगर एवं केवटी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

 

डीएम ने रिवर्ट किए गए आवेदनों का सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से रैयतों के आवेदन रिवर्ट न किए जाएं। राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि रैयतों से मिलकर रिवर्ट किए गए आवेदनों का निष्पादन करें और यह सुनिश्चित करें कि आवेदन न्यूनतम स्तर पर ही रिजेक्ट हों।

राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लगान वसूली के लिए कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया गया।

हनुमाननगर–केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जनता को समयबद्ध सेवा देने के निर्देश

बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इसमें बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिले, इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक समाहर्ता सह अंचलाधिकारी हनुमाननगर के परीक्षित, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा खबर, डीएम दरभंगा, राजस्व समीक्षा बैठक, हनुमाननगर अंचल, केवटी अंचल, दाखिल खारिज, भूमि मापी
#DarbhangaNews #RevenueReview #DMOffice #PublicService #BiharNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!