RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा में 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
दरभंगा। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध थाना, बेनीपुर की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ा थाना क्षेत्र के बाबा डीहवार चौक (भरथा चौक के आगे) से एक कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब ढोने में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य बातें
- बहेड़ा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान कार्रवाई।
- कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद।
- दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त।
- बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई।
- अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





