राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना
Droupadi Murmu Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा है कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था. ममता बनर्जी बोलीं- सिलीगुड़ी के मेयर ने किया राष्ट्रपति का स्वागत प्रकरण के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने अपना हमला और तेज कर दिया. वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा- हमने कार्यक्रम स्थल नहीं चुना, आपने चुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी के महापौर गौतम देब ने प्रोटोकॉल का पालन करते…

