लोहरदगा़ समाहरणालय सभाकक्ष में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर और रक्तदाताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी को नया जीवन देता है. उन्होंने मिथकों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्त कोशिकाएं स्वयं को रिप्लेस करते रहती हैं. दुर्घटना और प्रसव के समय रक्त की सर्वाधिक जरूरत : उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं और थैलेसीमिया मरीजों को रक्त की सबसे अधिक…