बीएसएफ को 105 एकड़ जमीन देगी पश्चिम बंगाल सरकार, लैंड ट्रांसफर को दी मंजूरी
पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने और चौकियां बनाने के लिए केंद्र को लगभग 105 एकड़ जमीन देने के प्रताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. लगभग 17 किलोमीटर में बाड़ लगाने और सीमा चौकियां (बीओपी) स्थापित करने के लिए यह जमीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को ट्रांसफर की जायेगी. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. शुक्रवार को नबान्न में हुई थी मंत्रिस्तरीय समूह की बैठक केंद्रीय एजेंसियों को जमीन देने से संबंधित प्रस्तावों की जांच के लिए गठित मंत्रिस्तरीय समूह ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में बैठक की थी. इसी बैठक में सैद्धांतिक रूप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. अंतिम मंजूरी राज्य…

