मतगणना 14 नवम्बर: सुरक्षा के पक्के इंतजाम केंद्रों पर अर्धसैनिक बल 24×7 तैनात
दरभंगा में मतगणना की तैयारी पूरी! डीएम-एसएसपी ने केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा पुख्ता डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही सभी तैयारियाँ केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा, अर्धसैनिक बलों की 24×7 तैनाती RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — आगामी विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर दरभंगा प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने रविवार को कृषि उत्पाद केंद्र, बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के…

