वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने की मासिक अपराध गोष्ठी अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी
अक्टूबर माह के सभी गंभीर कांडों की थानावार विस्तृत समीक्षा गुंडा पंजी अद्यतन, ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड करने का निर्देश शराब तस्करों, चोरी एवं सक्रिय अपराधियों पर सघन कार्रवाई के आदेश RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा : दिनांक 19 नवंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अक्टूबर माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय, दरभंगा में किया गया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना, यातायात डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, रक्षित डीएसपी, सभी अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में थानावार लंबित मामलों, अक्टूबर में दर्ज कांडों तथा निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट,…

