- अक्टूबर माह के सभी गंभीर कांडों की थानावार विस्तृत समीक्षा
- गुंडा पंजी अद्यतन, ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड करने का निर्देश
- शराब तस्करों, चोरी एवं सक्रिय अपराधियों पर सघन कार्रवाई के आदेश
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा : दिनांक 19 नवंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अक्टूबर माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय, दरभंगा में किया गया।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना, यातायात डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, रक्षित डीएसपी, सभी अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में थानावार लंबित मामलों, अक्टूबर में दर्ज कांडों तथा निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्रवाई की प्रगति की जांच की गई।
🔹 अपराध गोष्ठी में जारी अहम निर्देश
- सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधकर्मियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का आदेश।
- ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश।
- शराबबंदी उल्लंघन, शराब तस्करी एवं चोरी की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई का आदेश।
- सघन गश्ती, विशेष अभियान और अपराध पर तत्काल अंकुश लगाने के स्पष्ट निर्देश।
- थाना में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार कर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।
- न्यायालय से प्राप्त परिवाद पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश।
- डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निपटारे के आदेश।
- थानाध्यक्ष को प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों के साथ हर सुबह मीटिंग कर टास्किंग करने का निर्देश।
एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी थानों को परिणाम-आधारित कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या सुस्ती पर सीधे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – जॉर्नलिस्ट रोहित ब्यूरो दरभंगा
सूचना/विज्ञापन – 9472867520
Darbhanga Police, SSP Darbhanga, Bihar Police Update, Crime Review Meeting
#DarbhangaPolice #SSPMeeting #BiharNews #CrimeControl #RxTvBharat #BreakingNews #DarbhangaNews




