पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी: जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की
जिले में 34 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में विभिन्न बाधाएँ; DM ने विशेष अभियान का निर्देश दिया। 31 विवाह मंडपों के लिए चयनित स्थल; निर्माण शीघ्र शुरू करने के आदेश। स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र और जर्जर स्कूल भवनों की भी समीक्षा—मरम्मत व निरीक्षण का निर्देश। RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा : जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी लाने को लेकर एनआईसी दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि जिले में 34 पंचायत सरकार भवन ऐसे हैं, जिनके निर्माण में विभिन्न तरह की समस्याएँ सामने आ रही हैं।…

