Medical College Bihar: बिहार के 38 जिलों में कब तक बनकर तैयार होगा मेडिकल कॉलेज? गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया समय
Medical College Bihar: बिहार के लोगों के लिये खुशखबरी है. बिहार सरकार की तरफ से राज्य के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना तैयार की गई थी. जिसके बाद अब बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार के सभी जिलों में तीन सालों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जायेंगे. यह बदलता हुआ बिहार है और यहां सड़क से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है. सम्राट चौधरी ने और क्या कहा? सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार के अस्पतालों में तमाम सुविधाएं मरीजों को मिल रही है और उन्हें हर तरह की दवाएं…

