हनुमाननगर–केवटी अंचल के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा डीएम ने लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, जनता को समयबद्ध सेवा देने के निर्देश
दाखिल-खारिज, भूमि मापी, परिमार्जन पर फोकस अनावश्यक आवेदन रिवर्ट करने पर रोक बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंचलाधिकारी हनुमाननगर एवं केवटी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन…

