शहर में जाम से राहत की तैयारी 15 दिसंबर से वन-वे ट्रैफिक नियम लागू
प्रमुख सड़कों पर लागू होगा वन-वे ट्रैफिक सिस्टम नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश जिला स्कूल रोड सहित कई इलाकों में राहत की उम्मीद RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर 15 दिसंबर से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला स्कूल रोड, लोहिया चौक से नाका नंबर छह सहित कई व्यस्त मार्गों पर एक दिशा में ही वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को जाम से राहत…

