छह दिनों बाद राघोपुर में पहुंचा गैस का ट्रक, एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़
राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहे घरेलू रसोई गैस संकट के बीच सोमवार को कुछ राहत भरी खबर सामने आई. गणपति एचपी गैस सेवा केंद्र के गोदाम पर करीब छह दिनों के लंबे इंतजार के बाद गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पहुंचा. ट्रक में कुल 504 सिलिंडर लाए गए थे. गैस आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गयी. जानकारी के अनुसार राघोपुर प्रखंड में करीब 32 हजार गैस उपभोक्ता हैं. पिछले छह दिनों से गैस की आपूर्ति लगभग ठप रहने के कारण हजारों परिवारों को काफी परेशानियों…

