रामगढ़ में अमन साहू गैंग का तांडव, पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग और बमबाजी, गार्ड को लगी गोली
Ramgarh Crime News, रामगढ़ (अजय कुमार की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर, रविवार देर शाम अपराधियों ने गोलीबारी और बमबाजी कर सनसनी फैला दी. यह वारदात निर्माण कंपनी के स्टोर के पास हुई, जहां तैनात गार्ड प्रदीप राजवंशी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया और उसे गोली मार दी. गेट खोलते ही गार्ड पर ताबड़तोड़ फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी निर्माण स्थल के गेट पर पहुंचे और हॉर्न बजाया. जैसे ही गार्ड प्रदीप ने गेट खोला, अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद मौके पर बम भी फेंका गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी…

