इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

4 Officers of CEO West Bengal Transferred: चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इनमें एक डिप्टी सीईओ हैं. ये सभी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएस) के अधिकारी हैं. सोमवार को नबान्न ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की.

स्वास्थ्य विभाग के राहुल नाथ की सीईओ कार्यालय में पोस्टिंग

अधिसूचना के अनुसार, 2001 बैच के अधिकारी राहुल नाथ को पश्चिम बंगाल का डिप्टी सीईओ बनाया गया है. इसके पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एडीशनल सेक्रेटरी थे.

2 एडीशनल सेक्रेटरी को सीईओ ऑफिस से हटाया गया

1998 बैच के अधिकारी नरेंद्रनाथ दत्ता को श्रम विभाग का अतिरिक्त सचिव और 2000 बैच के सुप्रिय दास को खाद्य एवं प्रसंस्करण तथा बागवानी विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिस (सीईओ) में ये दोनों अधिकारी एडीशनल सेक्रेटरी थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिठू सरकार अल्पसंख्यक मामलों के सचिव बने

2004 बैच के मिठू सरकार को सीईओ बंगाल के ऑफिस से हटाकर अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है. वह पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय में संयुक्त सचिव थे.

सुब्रत पाल स्वास्थ्य विभाग में भेजे गये

2005 बैच के अधिकारी सुब्रत पाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का वरिष्ठ उप- सचिव नियुक्त किया गया है. रविवार को इलेक्शन कमीशन ने 83 प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और 186 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये थे.

अधिकारियों की लिस्ट, जिनका तबादला हुआ

अफसर का नामवर्तमान पोस्टिंगट्रांसफर के बाद पोस्टिंग की जगह
नरेंद्रनाथ दत्ताएडीशनल सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगालअतिरिक्त सचिव, श्रम विभाग
सुप्रिय दासएडीशनल सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगालअतिरिक्त सचिव, खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग
मिठू सरकारज्वाइंट सेक्रेटरी, सीईओ ऑफिस बंगालसचिव, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग
सुब्रत पालडिप्टी सीईओ, सीईओ ऑफिस बंगालस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का वरिष्ठ उप- सचिव
राहुल नाथएडीशन सेक्रेटरी, स्वास्थ्य विभागज्वाइंट सीईओ, सीईओ ऑफिस बंगाल

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील

फिर एक्शन में इलेक्शन कमीशन, 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया ट्रांसफर

बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन

बंगाल में ECI ने 13 IAS और 5 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

The post इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!