- मिथिला रेंज DIG ने दरभंगा ज़ोन की सीमाओं पर चेकपोस्टों का surprise inspection किया
- सभी वाहनों की प्रभावी चेकिंग और रजिस्टर संधारण के निर्देश
- चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने पर पुलिस का विशेष फोकस
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा –– दरभंगा से बड़ी खबर! विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मिथिला रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने आज दरभंगा–मुजफ्फरपुर, दरभंगा–सीतामढ़ी और दरभंगा–मधुबनी अंतरजिला सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया।
अचानक पहुंचे DIG ने तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से एक-एक व्यवस्था की जानकारी ली। वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नज़र रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा—चुनाव के दौरान सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी। हर वाहन की बारीकी से जांच होगी और रजिस्टर में पूरा विवरण सुरक्षित दर्ज किया जाएगा।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और आम जनता की सुरक्षा व शांति बनाए रखने को कहा गया। पुलिस का साफ संदेश—लोकतंत्र के पर्व को शांतिपूर्ण और भय-मुक्त माहौल में सम्पन्न कराना ही हमारी प्राथमिकता है।
—
दरभंगा चुनाव निरीक्षण, मिथिला रेंज DIG, इंटरडिस्ट्रिक्ट चेकपोस्ट, सुरक्षा व्यवस्था, चुनाव तैयारी बिहार, पुलिस कार्रवाई दरभंगा
#DarbhangaPolice #BiharPolice #Election2025 #Mithila #SecurityCheck #HainTaiyarHum #MadhubaniPolice #SamastipurPolice #Democracy #ElectionDuty




