दरभंगा में मां श्यामा नवाह यज्ञ की शुरुआत, 750 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा!

दरभंगा में मां श्यामा नवाह यज्ञ की शुरुआत, 750 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा!
  • मां श्यामा मंदिर में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ आरंभ
  • कलश यात्रा में 750 कुमारी कन्याओं ने लिया हिस्सा
  • प्रशासन और समिति ने की सुरक्षा-स्वच्छता की पूरी व्यवस्था

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — मां श्यामा मंदिर न्यास समिति द्वारा सोमवार को नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन सह नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कलश शोभा यात्रा में 750 कन्याओं की भागीदारी ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया।
यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुँची।

दरभंगा में मां श्यामा नवाह यज्ञ की शुरुआत, 750 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा!

मीडिया से बात करते हुए समिति सदस्यों ने कहा

“मां श्यामा की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति का पर्व बन चुका है। हमारा उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा फैलाना है।”

मंदिर परिसर में 64 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, पानी, सुरक्षा बल और चिकित्सा शिविर की भी व्यवस्था की गई है।
रातभर भजन-कीर्तन के स्वर गूंजते रहे, जिससे मिथिला की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।

दरभंगा मां श्यामा मंदिर, नवाह यज्ञ, कलश यात्रा, धार्मिक आयोजन, भक्तिमय माहौल

#ShyamaMaiDarbhanga #NavahYagya #KalashYatra #MithilaCulture #BhaktiNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!