- City SP ने सभी शहरी SHO के साथ किया समन्वित निरीक्षण
- दौरे के रूट: लहेरियासराय टावर, हाजमा, रहमगंज, नाका 6, किलाघाट, दरभंगा टावर व अन्य
- नागरिक सुरक्षा व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान हर SHO को स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संपर्क बढ़ाने, सीसीटीवी और पेट्रोलिंग को प्रभावी तरीके से उपयोग में लाने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना के तुरंत संज्ञान के निर्देश दिए गए। City SP ने जनता से भी अपील की कि वे किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत नज़दीकी थाने को दें।
यह अभियान रोकथाम और शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ताकि शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में तेजी लाई जा सके।




