संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
  • उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को प्रस्तावना पढ़ाई
  • समाहरणालय परिसर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद
  • संविधान के समानता, स्वतंत्रता व न्याय पर बल

RxTv भारत , व्यूरो दरभंगा : संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संबोधित किया।

संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथउन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 को यह पूर्ण रूप से लागू हुआ। यह दिन हमें संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों की याद दिलाता है तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है।

संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निदेशक जनसम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीओ ICDS श्रीमती चांदनी सिंह सहित समाहरणालय परिसर के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मौके पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर पूरे अनुष्ठान के साथ यह संदेश दिया गया कि हम, भारत के लोग, संविधान द्वारा निर्धारित सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प पुनः लिया।

संविधान दिवस, दरभंगा, जिलाधिकारी, प्रस्तावना पाठ

#ConstitutionDay #संविधान_दिवस #Darbhanga #26November #राष्ट्रनीति
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!