दरभंगा में फुटपाथ दुकानदारों का प्रतिवाद हॉस्पिटल रोड से कर्पूरी चौक तक कैण्डल मार्च

दरभंगा में फुटपाथ दुकानदारों का प्रतिवाद हॉस्पिटल रोड से कर्पूरी चौक तक कैण्डल मार्च
  • कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल
  • बिना वैकल्पिक व्यवस्था हटाने पर तीखा विरोध
  • गृहमंत्री से इस्तीफ़े की मांग

RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा –– शहर के फुटपाथ दुकानदारों ने हॉस्पिटल रोड से कर्पूरी चौक तक प्रतिवाद सह कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। यह कार्यक्रम दरभंगा जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष कारी गामी ने की।

मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष दुकानदार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिना वेण्डिंग ज़ोन, बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और अधिनियम का पालन किए बिना दुकानों को हटाया जा रहा है, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक व गैरकानूनी है।

संघ के मुख्य संरक्षक आर.के. दत्ता के नेतृत्व में निकले इस मार्च में दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर उनकी रोज़ी-रोटी छीनी जा रही है।

आक्रोशित दुकानदारों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफ़े की भी मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव महेश साह, शिवनाथ पंजियार, जितेंद्र कुमार, सूरज सहनी, निजाम, पप्पू ख़ान, बेबी देवी, दिलीप लाल दास, विजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में विस्थापित दुकानदार शामिल रहे।

दुकानदारों की प्रमुख मांगें हैं: बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने पर रोक, स्पष्ट वेण्डिंग जोन का निर्धारण और अधिनियम के तहत कोमल तथा कानूनी प्रक्रिया के साथ समाधान।

फुटपाथ_दुकानदार , दरभंगा_न्यूज़ , कैण्डल_मार्च
अतिक्रमण_कार्रवाई
#DarbhangaNews #FootpathVendors
#CandleMarch #BiharUpdates
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!