जनता दरबार में डीएम की सख़्ती संबंधित विभागों को मिले स्पष्ट निर्देश

- भूमि विवाद, म्यूटेशन और अतिक्रमण पर अधिकतर शिकायतें
- डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद, बासगीत पर्चा, अतिक्रमण, म्यूटेशन और जमीन मापी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
” जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समय पर और पारदर्शी समाधान करना है। इसलिए सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता की शिकायतों के निपटारे में देरी न हो “
साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई करें। “
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद तथा नोडल आईटी सेल की पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


