सीएम ने किया 1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये

सीएम ने किया  1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये
  • अम्बेडकर सभागार में जिला स्तरीय लाइव प्रसारण
  • 100 जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में की सहभागिता
  • फूल देवी दीदी ने सीएम से साझा किया प्रेरक अनुभव
RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा –– शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख लाभुकों के खातों में 10–10 हजार रुपये (कुल 1000 करोड़) का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
सीएम ने किया 1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये
जिला स्तर पर इसका सीधा प्रसारण दरभंगा के अम्बेडकर सभागार से हुआ, जहाँ विभिन्न प्रखंडों से चयनित 100 जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद गोपालजी ठाकुर, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, जिलाधिकारी कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त स्वपनिल तथा डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी उपस्थित रहे।
सीएम ने किया 1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये

मिथिला की परंपरा के अनुरूप दीदियों ने अतिथियों का लोकगीत और पाग-चादर से सम्मान किया।

बेनीपुर की लाभुक फूल देवी ने सीएम से संवाद कर बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने फॉल-पिको मशीन खरीदी है और आगे एक प्रशिक्षण केंद्र खोलने का सपना रखती हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा—“भगवान हमरा सबके सुन लेलौक।”

सीएम ने किया 1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सरकार के पुनः बनने में दीदियों का योगदान महत्वपूर्ण है। सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि अब तक 10 लाख लाभुकों को 1000 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, जिसमें 2 करोड़ से अधिक महिलाएँ शामिल हो चुकी हैं।

सीएम ने किया 1000 करोड़ का अंतरण 10 लाख लाभुकों को मिले 10–10 हजार रुपये

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि हजारों महिलाएँ इस सहायता राशि से नया रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी प्रखंडों व सामुदायिक संगठनों में भी दिखाया गया, जिससे गाँव-गाँव में उत्साह का माहौल रहा।

#MahilaRojgarYojna #JeevikaDidis #DarbhangaNews #CMNitishKumar #WomenEmpowerment #BiharUpdates
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!