एक्सप्रेसवे अपग्रेडेशन का निरीक्षण एलिवेटेड कॉरिडोर कार्य की समीक्षा

एक्सप्रेसवे अपग्रेडेशन का निरीक्षण  एलिवेटेड कॉरिडोर कार्य की समीक्षा
  • रेलवे स्टेशन से आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे तक कार्य का निरीक्षण
  • दोनार, कर्पूरी, एकमी, लहेरियासराय व लोहिया चौक की समीक्षा
  • निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश
  • निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन का आदेश
  • जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व BSRDCL टीम मौजूद

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे तक चल रहे अपग्रेडेशन/उन्नयन कार्य और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।
एक्सप्रेसवे अपग्रेडेशन का निरीक्षण एलिवेटेड कॉरिडोर कार्य की समीक्षा

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनार चौक, कर्पूरी चौक, एकमी चौक, लहेरियासराय चौक और लोहिया चौक तक चल रहे विभिन्न चरणों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हो और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्माण कार्य में और तेजी लाने तथा निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद, BSRDCL के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

#Darbhanga #DMInspection #Expressway #ElevatedCorridor #RoadUpgrade #BSRDCL #BiharNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!