2006–2015 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र पर सख्ती निगरानी विभाग को तुरंत फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश

2006–2015 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र पर सख्ती निगरानी विभाग को तुरंत फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश
  • कुल 69809 में से सिर्फ 160 फोल्डर अब तक उपलब्ध
  • पहले भी जारी हो चुका है विभागीय निर्देश
  • अब शेष सभी फोल्डर जल्द सौंपने का आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT –

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) की ओर से वर्ष 2006 से 2015 तक नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों को लेकर बड़ा और सख्त आदेश जारी किया गया है। यह पत्र निदेशक, प्राथमिक शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भेजा गया है।

पत्र में बताया गया है कि निगरानी विभाग एवं अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों से जुड़े कुल 69809 फोल्डर मांगे गए थे, लेकिन अब तक सिर्फ 160 फोल्डर ही उपलब्ध कराए गए हैं। शेष 69649 फोल्डर अब भी निगरानी विभाग को नहीं मिले हैं, जो गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इससे पहले भी 12 जनवरी 2023 को विभागीय पत्र जारी कर सभी संबंधित फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

अब एक बार फिर सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि वर्ष 2006 से 2015 के बीच नियोजित सभी शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों से संबंधित फोल्डर निगरानी विभाग एवं अन्वेषण ब्यूरो को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद जिला स्तर पर हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नियोजित शिक्षक नियुक्ति मामलों की जांच और तेज हो सकती है।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

डिस्क्लेमर : यह समाचार आधिकारिक पत्र एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार की त्रुटि अनजाने में हो सकती है। अंतिम पुष्टि संबंधित विभाग के अभिलेखों से मान्य होगी।

नियोजित शिक्षक, शिक्षा विभाग बिहार, शिक्षक प्रमाण पत्र जांच, निगरानी विभाग, बिहार शिक्षा खबर
#BiharEducation #NiyojitTeacher #TeacherNews #BiharNews #EducationUpdate

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!