शीतलहर का कहर, बच्चों की सेहत पर खतरा दरभंगा में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल-कॉचिंग 24 दिसंबर तक बंद

- भीषण ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए फैसला
- सरकारी-निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान शामिल
- शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 01 से 08 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 24 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दी गई हैं।
प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
यह आदेश 22 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और इसका पालन सभी विद्यालय, निजी शिक्षण संस्थान एवं कोचिंग केंद्रों को अनिवार्य रूप से करना होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें।
दरभंगा स्कूल बंद, शीतलहर का असर, बच्चों की सेहत, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेश, निजी सरकारी स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद, ठंड का कहर, दरभंगा न्यूज, बिहार शिक्षा खबर, स्कूल अवकाश
#Darbhanga #ColdWave #SchoolClosed #BiharNews #WinterAlert #SchoolHoliday #EducationNews #RxTvBharat


