केवटी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

केवटी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
- 100 दिवसीय अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
- प्रखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी में आयोजन
- बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता पर जोर
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – आज दिनांक 03.01.2026 को एक्सिस टू जस्टिस के तहत कार्ड्स संस्था के तत्वाधान में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आशा एवं आशा फैसिलिटेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी निर्मल कुमार लाल, जिला समन्वयक कार्ड्स नारायण कुमार मजुमदार एवं सेंटर डायरेक्ट संस्था की निशा कुमारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक नारायण कुमार मजुमदार ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को लागू करने का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाना है। इसके साथ ही बाल विवाह की पीड़िताओं को सहायता प्रदान करना, बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों को दंडित करना तथा संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति एवं न्यायिक व्यवस्था सुनिश्चित करना भी इस अधिनियम का अहम हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत पूरे देश में बाल विवाह उन्मूलन के लिए सरकारी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और जमीनी स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आशा और आशा फैसिलिटेटर इस अभियान की मजबूत कड़ी हैं, जिनकी भूमिका समाज में बदलाव लाने में बेहद अहम है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह की पहचान, रोकथाम के उपाय, कानूनी प्रावधानों एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
9472867520
बाल विवाह मुक्त भारत, Keoti News, Darbhanga News, CARDS NGO, Axis to Justice, Child Marriage Act 2006
#BalVivahMuktBharat #Keoti #Darbhanga #ChildMarriage #AwarenessProgram #BiharNews #SocialAwareness


