ईंट व्यवसायी ने रंगदारी व धमकी का लगाया आरोप संघ पदाधिकारियों के साथ SSP दरभंगा को सौंपा गया लिखित आवेदन

सोनकी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालक की फरियाद पर SSP का संज्ञान
इट निर्माता संघ के अध्यक्ष ने संघ पदाधिकारियों संग सौंपा आवेदन
- सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्ठा संचालक का मामला
- संघ पदाधिकारियों की मौजूदगी में SSP से की गई शिकायत
- SSP ने गंभीरता से सुनकर जांच का दिया आश्वासन
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक ईंट भट्ठा से जुड़े मामले को लेकर ईंट भट्ठा संचालक एवं दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष जयराम दास ने वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को एक लिखित आवेदन सौंपा है।
फरियादी जयराम दास ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे लंबे समय से ईंट निर्माण एवं व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और सोनकी थाना क्षेत्र में उनका ईंट भट्ठा संचालित है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने अपने व्यवसाय से संबंधित उत्पन्न समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
बताया गया कि यह आवेदन दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सौंपा गया। इस दौरान संघ के प्रवक्ता अशोक कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष, सचिव प्रो. आमिर निषाद सहित संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने फरियादी की बातों को गंभीरता से सुना और दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। SSP द्वारा भरोसा दिलाया गया कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इट निर्माता संघ की ओर से यह भी कहा गया कि जिले में ईंट उद्योग से जुड़े लोग भयमुक्त वातावरण में अपना कार्य कर सकें, इसके लिए प्रशासनिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
9472867520
दरभंगा न्यूज, सोनकी थाना, SSP दरभंगा, ईंट भट्ठा, जयराम दास, इट निर्माता संघ
#DarbhangaNews #SonkiThana #BrickKiln #SSPDarbhanga #LocalNews #BiharNews


