Darbhanga: सांसद गोपाल ठाकुर का बड़ा ऐलान, दरभंगा में चलेगा बाल विवाह मुक्ति रथ

Darbhanga: सांसद गोपाल ठाकुर का बड़ा ऐलान, दरभंगा में चलेगा बाल विवाह मुक्ति रथ

दरभंगा से बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संदेश, सांसद ने दिखाई प्रतिबद्धता

RxTvBHARAT | दरभंगा | 07 फरवरी 2026

  • 🚩 सांसद गोपाल जी ठाकुर के आवास पर “बाल विवाह मुक्ति रथ” को लेकर अहम बैठक
  • ⚖️ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प
  • 📢 22–23 फरवरी से जिलेभर में जागरूकता अभियान, 8 मार्च तक चलेगा प्रचार

आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के अंतर्गत कार्ड्स संस्था, दरभंगा के तत्वावधान में स्थानीय माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर के सांसद निवास कार्यालय, बलभद्रपुर दरभंगा में “बाल विवाह मुक्ति रथ” को हरी झंडी दिखाने के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं सांसद महोदय ने की, जबकि संचालन मनोहर कुमार झा द्वारा किया गया।

कार्ड्स संस्था के जिला समन्वयक श्री नारायण कुमार मजूमदार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बाल विवाह उन्मूलन हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय एवं दिशा-निर्देश सांसद महोदय को समर्पित किए। साथ ही उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस की भूमिका की जानकारी दी।

अपने संबोधन में सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि देश 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी चुनौतियाँ हों, सरकार इस अभियान को सफल बनाकर रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के निर्देश पर जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित स्टेकहोल्डरों के सहयोग से 100 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका समापन 08 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) के अवसर पर किया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Darbhanga: सांसद गोपाल ठाकुर का बड़ा ऐलान, दरभंगा में चलेगा बाल विवाह मुक्ति रथ

सांसद महोदय ने दरभंगा जिले के विकास पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद अब संचार व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। अब न केवल आसपास के जिलों बल्कि नेपाल के छात्र भी यहां पढ़ाई कर डॉक्टर बन रहे हैं। इसी क्रम में सरकार की प्रतिबद्धता है कि 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

जानकारी दी गई कि आगामी 22 एवं 23 फरवरी 2026 को “बाल विवाह मुक्ति रथ” को जिले के ऐतिहासिक स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान पूरे जिले में 08 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राहुल कुमार कर्ण, पत्रकार श्री अभिषेक कुमार झा, मनोहर कुमार झा, मधुलता देवी सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन | Sponsored

🚨 अपना समाचार और विज्ञापन पूरे बिहार में दिखाएं 🚨

जिला से लेकर राज्य स्तर तक
RxTvBHARAT पर पाएं
High Reach • High Trust • High CPC

📞 संपर्क करें: 7857886847


👉 WhatsApp News Group Join करें

Political • Social • Government Ads Accepted

Darbhanga News, Bal Vivah Mukti Rath, Child Marriage Free India, Just Rights For Children, Gopal Ji Thakur

#BalVivahMuktBharat #DarbhangaNews #ChildRights #WomenAndChild #JustRightsForChildren #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!