भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

निगरानी टीम का ट्रैप, रोहतास में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

RxTv BHARAT  | रोहतास | बिहार

पंचायत सचिव 12,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
मानदेय भुगतान के बदले मांगी जा रही थी घूस
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले रोहतास के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव श्री ऋतुराज पंडित को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवादी धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत सचिव द्वारा वार्ड संख्या 15 के अनुरक्षक कार्य का बकाया मानदेय भुगतान करने के एवज में घूस की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 026/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रीता सिन्हा के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने सिदी गांव के पूरब ठोरसन मोड़ के समीप आम के पेड़ के पास जाल बिछाकर आरोपी को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

📢 Bihar Breaking News सबसे पहले पाएं

क्राइम, सरकारी कार्रवाई, भर्ती और योजनाओं की हर अपडेट तुरंत

RxTv BHARAT
👉 अभी WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!